महाकाल दर्शन के लिए जा रही थी फेमस इंफ्लूएंसर, ट्रक से टकराई कार, मां का भी निधन
हाथरस में 23 साल की मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में उज्जैन महाकाल दर्शन जाते समय हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. कार के आगे चल रहे ट्रक से टकराने से यह हादसा हुआ.
ADVERTISEMENT

छवि और उनकी मां की मौत, तीन अन्य घायल (Photo- Screengrab)
मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन की आस में निकला एक परिवार हादसे का शिकार हो गया. मंगलवार को उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास हुए भयानक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी 50 वर्षीय मां सारिका की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में कार चला रहे ड्राइवर सहित परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
