Rajgarh Lok Sabha Seat Voting: 'वोट डले 11, मशीन बता रही है 50, ये कैसा फर्जीवाड़ा', दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में लगाए सनसनीखेज आरोप

ADVERTISEMENT

Rajgarh Lok Sabha Seat Voting News: दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ क्षेत्र में चल रहे मतदान को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिग्विजय सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनके पास एक पोलिंग बूथ की रिपोर्ट आई है, जिसमें वोट डाले गए हैं सिर्फ 11 लेकिन मशीन बता रही है 50.

Google CTA

Rajgarh Lok Sabha seat: राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने वोटिंग को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. दिग्विजय सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनके पास राजगढ़ के एक पोलिंग बूथ की रिपोर्ट आई है. यहां पर सिर्फ 11 वाेट डाले गए हैं लेकिन मशीन बता रही है कि 50 वोट डल चुके हैं. आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हुई. दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए हुए कहा कि वोटिंग में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है.