VIDEO: जीतू पटवारी के ‘हनीमून पीरियड’ वाले बयान को BJP ने कर दिया वायरल!
ADVERTISEMENT
Jitu Patwari Video Viral: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर में दिया हनीमून वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद जीतू पटवारी इंदौर में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे…
Jitu Patwari Video Viral: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर में दिया हनीमून वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद जीतू पटवारी इंदौर में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे, हालांकि जीतू इंदौर की राऊ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे हैं, लेकिन व्यस्तता के कारण इंदौर नहीं आ पा रहे थे. कार्यक्रम में पटवारी ने कहा कि मैं इतने दिन से इंदौर नहीं आया तो लोग कहने लगे थे कि भैय्या तो गयो, नहीं आ रहे हैं, लेकिन उन लोगों को मैं बता दूं कि हनीमून पीरियड भी होता है. अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और बीजेपी भी इसे लेकर चुटकी ले रही है. वह इंदौर एक महीने 22 दिन बाद अपनी विधानसभा पहुंचे.
