VIDEO: जंगल में अपनी मां के साथ प्यास बुझाता दिखा ब्लैक पैंथर 'बघीरा', मोगली लैंड से आई ये खूबसूरत तस्वीर

ADVERTISEMENT

Black panther Bagheera: पेंच टाइगर रिज़र्व से बेहद दुर्लभ तस्वीर सामने आई है, जिसमें 'बघीरा' के नाम से जाने वाला ब्लैक पैंथर अपनी मां के साथ बैठा नज़र आ रहा है. वह अपनी मां के साथ एक ही जगह पानी पीते दिखाई दे रहा है.

Google CTA

Black Panther Rarest Wildlife Photo: पेंच टाइगर रिज़र्व से बेहद दुर्लभ तस्वीर सामने आई है, जिसमें 'बघीरा' के नाम से जाने वाला ब्लैक पैंथर अपनी मां के साथ बैठा नज़र आ रहा है. पेंच के टुरिया गेट के झंडीमट्टा तालाब के पास आज शाम पर्यटकों को ये दुर्लभ नज़ारा दिखा. भीषण गर्मी के बीच ब्लैक पैंथर बघीरा प्यास बुझाने के लिए तालाब पहुंचा था, इसी दौरान उसकी दुर्लभ तस्वीर कैमरे में कैद हो गई.