MP में मोहर्रम के जुलूस में बवाल, खंडवा और राजगढ़ में लहराए फिलिस्तीन के झंडे, हो सकती है कार्रवाई
ADVERTISEMENT
Palestine flags in Muharram: मध्य प्रदेश भर में निकाले गए मुहर्रम जुलूस में बवाल हो गया. कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की और मोहर्रम जुलूस में दो जगहों में फिलीस्तीन के झंडे लहराए.
Palestine flags in Muharram: मध्य प्रदेश भर में निकाले गए मुहर्रम जुलूस में बवाल हो गया. कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की और मोहर्रम जुलूस में दो जगहों में फिलीस्तीन के झंडे लहराए. राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में हिंदुस्तान हमारा है गाना बजाकर फिलिस्तीन का झंडा लहराया और इजराइल विरोधी नारे लगाए गए. खंडवा और राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में सार्वजनिक रूप से फिलिस्तीन के झंडे लहराने का मामला सामने आया. इसके वीडियो आने के बाद हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है.