Chhindwara Lok Sabha Seat: कमलनाथ के गढ़ में EVM की सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर कांग्रेसी! देखें VIDEO

ADVERTISEMENT

Chhindwara Lok Sabha Seat: मध्य प्रदेश में मतदान होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों को नतीजों का इंतजार है. एमपी में 2019 में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी, बाकी 28 सीटें बीजेपी ने जीती थीं. कांग्रेस ने जिस एक सीट पर जीत दर्ज की थी, वो है छिंदवाड़ा. यहां पर ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है.

Google CTA

Chhindwara Lok Sabha Seat Update: मध्य प्रदेश में शुरुआती चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं. अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों को नतीजों का इंतजार है. मध्य प्रदेश में 2019 में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी, बाकी 28 सीटें बीजेपी ने जीती थीं. कांग्रेस ने जिस एक सीट पर जीत दर्ज की थी, वो है छिंदवाड़ा. छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ. वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उससे ज्यादा सावधान भी. 

छिंदवाड़ा में इसलिए ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेसी अलर्ट मोड पर हैं. यहां लगातार ईवीएम की सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं. कांग्रेसियों को डर है कि कही ईवीएम हैक न हो जाए, इसीलिए वो 24 घंटे स्ट्रांग रुम में डटे हुए हैं. देखे एमपी तक की ये खास वीडियो रिपोर्ट... 

अभेद्य सुरक्षा के बीच ईवीएम 

बता दें कि छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसके बाद पीजी कालेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. यहां पर सातों विधानसभा के अलग-अलग स्ट्रांग रूम हैं, जहां पर ईवीएम रखी गई है. स्ट्रांग रूम में थ्री-लेयर सुरक्षा की गई है. पहले में पैरामिलिट्री, दूसरे में एसएएफ, ओर फिर लोकल पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Akshay Bam के घर पर पुलिस की रेड, 307 केस में फरार हैं बम, फरियादी ने फिर दिया कोर्ट में ये आवेदन!

34 कैमरों से हो रही है निगरानी

स्ट्रांग रूम में 34 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिसके माध्यम से निगरानी की जा रही है. सीसीटीवी रूम से सभी विधानसभा के रूम से निगरानी रखी जा रही है. अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी पर नजर बनाए हुए हैं. जब एमपी तक ने कांग्रेस पार्टी एवं निर्दलीय कार्यकर्ताओं से चर्चा की तो वह सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए. 

ये भी पढ़ें: अक्षय कांति बम का पता बताने वाले को कांग्रेस देगी इतना बड़ा ईनाम, फरार चल रहे हैं BJP नेता बम