जम्मू में शहीद हुए पति का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम, आंसुओं में डूबी पत्नी ने कहा- देखना वो अभी लौट आएंगे
ADVERTISEMENT
Chhindwara News: जम्मू के कठुआ में आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हुए कबीर उइके का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा के ग्राम पुलपुलडोह लाया गया. जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
Chhindwara Martyr Kabir Uike: जम्मू के कठुआ में आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हुए कबीर उइके का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा के ग्राम पुलपुलडोह लाया गया. जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. जैसे ही उनकी पत्नी ने पार्थिव शरीर देखा. वह बिलख- बिलख कर रो पड़ी. सभी परिजनों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे.