जबलपुर में CM शिवराज का बड़ा एलान, बोले, 1 हजार नहीं, 3 हजार रुपए तक दूंगा
ADVERTISEMENT
Jabalpur में CM Shivraj का बड़ा एलान, बोले, एक हजार पर नहीं रुकूंगा, 3 हजार रुपए तक दूंगा ! MP Tak
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आखिरकार अपना मास्टर स्ट्रोक चल ही दिया. जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में सीएम ने बड़ी घाेषणा भी कर डाली. सीएम ने पहले तो एक बटन दबाकर 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की. लेकिन उससे पहले उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए वादा किया कि यह एक हजार रुपए की राशि तो बस शुरूआत है. इसे बढ़ाकर मध्यप्रदेश सरकार 3 हजार रुपए तक कर देगी. यानी सीएम शिवराज का वादा है कि वह लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 3 हजार रुपए महीना तक देंगे.
