MP Lok Sabha Elections Voting: फर्जी मतदान को लेकर हुआ विवाद, चल गई लाठियां जमकर पथराव; कईयों के फूटे सिर
ADVERTISEMENT
MP Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: मध्य प्रदेश में शांति पूर्ण मतदान हुआ, लेकिन ग्वालियर चंबल से दिन भर छिटपुट घटनाएं होती रहीं. मुरैना में बवाल हुआ तो पुलिस ने लाठियां भांजी, वहीं भिंड में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और जमकर लाठियां चलीं.
MP Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: मध्य प्रदेश में तीसरे फेज की वोटिंग खत्म हो गई है. इस दौर में 9 सीटों पर वोटिंग हुई है. इसके साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. आम तौर पर शांति पूर्ण मतदान हुआ, लेकिन ग्वालियर चंबल से दिन भर छिटपुट घटनाएं होती रहीं. मुरैना में बवाल हुआ तो पुलिस ने लाठियां भांजी, वहीं भिंड में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और लाठियां चलीं. इसके बाद जमकर पथराव हुआ तो कईयों के सिर फूट गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बता दें कि भिंड में वर्तमान सांसद संध्या राय हैं और कांग्रेस से विधायक फूल सिंह बरैया को टिकट दिया है.