कमलनाथ को छोड़ने पर भावुक हो गए दीपक सक्सेना, फिर भी 150 गाड़ियों के काफिले के साथ बीजेपी ज्वॉइन करने पहुंचे
ADVERTISEMENT
दीपक सक्सेना जो पिछले 44 साल से कमलनाथ के साथ थे, वे अब बीजेपी ज्वॉइन करने भोपाल पहुंच गए हैं. 150 गाड़ियों का काफिला लेकर वे भोपाल पहुंच रहे हैं.
Deepak Saxena: कमलनाथ के साथ पूरे 44 साल जीवन के देने वाले उनके कट्टर समर्थक और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना अब उनका साथ पूरी तरह से छोड़ चुके हैं. शुक्रवार को वे तकरीबन 150 कारों के काफिले के साथ भोपाल के लिए रवाना हुए. भोपाल में वे बीजेपी को आज ज्वॉइन करेंगे. उनके साथ ही लगभग 400 से 500 कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.