VIDEO: दिग्विजय सिंह कहीं ओवर कॉन्फिडेंट तो नहीं, अपने चुनाव को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा!

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने MP Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत में चुनाव से पहले ही कर दिया बड़ा दावा.

Google CTA

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने MP Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत में चुनाव से पहले ही कर दिया बड़ा दावा. बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ में दो बार से सांसद रोडमल नागर के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं और उन्होंने इसे अपने जीवन का आखिरी चुनाव बता दिया है. उन्होंने चुनाव यात्रा भी निकाली है, जिसमें वह गांव-गांव लोगों से संवाद कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह के सामने चुनौती है, लेकिन इन सीट पर वह पहले दो बार सांसद रह चुके हैं, उनके भाई लक्ष्मण सिंह भी इस सीट पर कई बार सांसद रह चुके हैं, ऐसे में दिग्विजय सिंह इस सीट पर जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं. सुनिए MP Tak के साथ खास इंटरव्यू में क्या बोले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह...

ईवीएम के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

राजगढ़ लोकसभा सीट से कॉंग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने EVM मशीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिग्विजय सिंह ने बताया कि यदि बैलट पेपर से चुनाव कराने हों तो लोकसभा सीट पर 384 से ज्यादा नामांकन पत्र भरे जाएं, जिससे EVM मशीन के स्थान पर बैलट पेपर का उपयोग किया जाएगा. दिग्विजय सिंह ने हमेशा EVM की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं.