दिग्विजय सिंह ने चुनाव में बड़ी धांधली की जताई आशंका, जानें, किस मामले को लेकर पहुंच गए सुप्रीम कोर्ट

ADVERTISEMENT

lok sabha election 2024: दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में बड़ी धांधली की आशंका जताई है. उन्होंने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी लगा दी है, जिसकी सुनवाई जल्द करने का अनुरोध दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से किया है.

Google CTA

Digvijay Singh in Supreme Court: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को आशंका है कि लोकसभा चुनाव की काउंटिंग में प्रशासन बड़ी धांधली कर सकता है. दिग्विजय सिंह का आरोप है कि ईवीएम में से सिंबल लोडिंग यूनिट यानी एसएलयू गायब है. इसके कारण आशंका है कि चुनाव परिणामों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है.

ऐसे में दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है कि ईवीएम में से एसएलयू गायब हैं और इसे लेकर एक जांच होनी चाहिए. इस मांग को लेकर दिग्विजय सिंह ने सिर्फ याचिका लगाई है बल्कि सुप्रीम कोर्ट से उनकी इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने का अनुरोध भी किया है.

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह लगातार ईवीएम पर सवाल खड़े करते रहे हैं. अब उन्होंने ईवीएम में से एसएलयू गायब होने का मुद्दा उठा दिया है और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए है. बता दें कि दिग्विजय सिंह ने इस बार राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने उनके सामने 10 साल से इस सीट से चुनाव जीत रहे रोडमल नागर को ही चुनावी मैदान में उतारा था.

कुछ समय पूर्व दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ स्ट्रांग रूम पहुंच गए थे और यहां पर एक-एक सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया था और सारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया था. इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे कांग्रेसी कार्यकर्ता तीन शिफ्ट में ड्यूटी भी दे रहे हैं और निगरानी रख रहे हैं. इसके बाद भी दिग्विजय सिंह ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा दी है.

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आते ही मध्यप्रदेश सरकार के इन 9 मंत्रियों पर गाज गिरना तय! इनसे हो गई ये बड़ी भूल