भोपाल में नौकरानी के जलवे से हर कोई हैरान था, जब राज खुला तो सब हक्के बक्के रह गये ! | MP Tak

ADVERTISEMENT

भोपाल में नौकरानी के जलवे से हर कोई हैरान था, जब राज खुला तो सब हक्के बक्के रह गये ! | MP Tak

Google CTA

टीटीनगर के निशांत इंन्क्लेव में रहने वाले डाक्टर के घर में काम करने वाली नौकरानी ने जेवर चुरा लिए। 10 साल से वह उनके घर पर काम कर रही थी, लेकिन 15-20 दिन पहले काम छोड़ गई थी। मंगलवार को डाक्टर की पत्नी ने पहनने के लिए अलमारी जेवर में देखे तो गायब मिले। कुछ दिन पहले ही नौकरानी के पति ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम फेसबुक पर फोटो अपलोड की थी, जिसमें वह चोरी के टाप्स पहने थी। इस पर डाक्टर ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला ने डाक्‍टर के घर में चोरी करना कबूल कर लिया है। लगभग 55 लाख के जेवरात चोरी करने की बात सामने आ रही है। वह डाक्‍टर के यहां काम करने के दौरान चोरियां करती रही और किसी को इसकी भनक नहीं लगी।