MP Weather: आंधी-तूफान और भारी बारिश से MP में बाढ़ जैसा नजारा! सड़क पर बहने लगीं बच्चियां, VIDEO वायरल
ADVERTISEMENT
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो रही है. आज राजधानी भोपाल समेत विदिशा और रायसेन में मूसलाधार बारिश देखी जा रही है.
MP Weather Update 20 July: मध्यप्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो रही है. आज राजधानी भोपाल समेत विदिशा और रायसेन में मूसलाधार बारिश देखी जा रही है. भारी बारिश की वजह सड़कें लबालब हो गई हैं. विदिशा से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आयी है, जहां बारिश से लबालब सड़कों पर स्कूली बच्चे और वाहन बहने लगे. वहीं आगर मालवा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई.
