भारी बारिश से देखते-देखते नर्मदा में समाने लगा MP का ये ब्रिज, सामने आया हैरान करने वाला VIDEO

ADVERTISEMENT

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है. बारिश से नर्मदा उफान पर है, बरगी डैम के 21 में से 13 गेट खोलने पड़े हैं. इधर, नरसिंहपुर में नर्मदा ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे जलस्तर इतना बढ़ गया कि बरमान घाट का पुल धीर-धीरे पानी में समाने लगा.

Google CTA

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है. रीवा और सागर में एक के बाद एक दो हादसों में 13 मासूमों की जान चली गई. बारिश से नर्मदा उफान पर है, बरगी डैम के 21 में से 13 गेट खोलने पड़े हैं. इधर, नरसिंहपुर में नर्मदा ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे जलस्तर इतना बढ़ गया कि बरमान घाट का पुल धीर-धीरे पानी में समाने लगा. प्रशासन ने यहां से आने-जाने वालों को अलर्ट कर दिया है.

नरसिंहपुर में भारी बारिश के चलते प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. लेकिन लापरवाह लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर पुल पार करते देखे जा रहे हैं. जबलपुर में बरगी डैम के गेट खुलने के बाद निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.  

नर्मदा में पंडाल पानी में डूब गया, खतरा मोल लेते लोग

साथ ही नर्मदा तट के किनारे बने पंडाल पानी में डूब  गए है, लेकिन ये यहां भी अपनी जान जोखिम में डालकर उसकी लकड़ी निकालते नजर आ रहे हैं.  यदि नर्मदा का जल स्तर अचानक बढ़ गया तो इनकी जान को खतरा हो सकता है. बता दें कि जबलपुर के बरगी डैम के 13 खुल चुके हैं. बताया गया है की नर्मदा का जल स्तर और ज्यादा होगा, लगभग 8 से 10 फीट जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है. बारिश से जिले के नर्मदा नदी सहित अन्य नदी नाले भी उफान पर हैं. देखिए हैरान करने वाली तस्वीरें और सुनिए पूरी वीडियो रिपोर्ट... 

पहली बारिश में उखड़ी 6 महीने पहले बनी रोड, तमतमाए वीडी शर्मा ने कलेक्टर से कहा- दोषियों पर करो कार्रवाई