मुरैना लोकसभा सीट पर कैसी है ब्राह्मणों की हालत, बलबीर दंडोतिया के बीजेपी में जाने के बाद भी क्यों बंटे हैं लोग

ADVERTISEMENT

मुरैना लोकसभा सीट पर ब्राह्मणों की हालत कैसी है. बलबीर दंडोतिया के बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने से कितना पड़ रहा है ग्राउंड पर असर. एमपी तक ने की चौपाल पर चर्चा.

Google CTA

Morena Lok Sabha Seat: मुरैना लोकसभा सीट पर जातिगत समीकरण इतने उलझ गए हैं कि इस बार लोकसभा का चुनाव यहां भी बड़ा तगड़ा होने वाला है. मुरैना में प्रभावशली वोटर माने जाते हैं ब्राह्मण. लेकिन ब्राह्मण नेता बलबीर दंडोतिया ने ऐन मौके पर बसपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. जिसके बाद से ब्राह्मण समाज बंटा हुआ नजर आ रहा है. कुछ बलबीर दंडोतिया के इस फैसले के साथ हैं तो कई उनके इस फैसले के खिलाफ हैं. एमपी तक ने चौपाल पर जब ब्राह्मण समाज के लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि जो दंडोतिया कल तक जिन बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे थे, आज वे उनके साथ खड़े हो गए. ऐसे में ये अनुमान लगाना सही नहीं होगा कि बलबीर दंडोतिया यदि बीजेपी में चले गए तो पूरा समाज उनके पीछे-पीछे बीजेपी को सपोर्ट कर देगा. ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि वे जल्द ही इस संबंध में एक मीटिंग करेंगे, जिसमें समाज के वरिष्ठजन फैसला लेंगे कि इस लोकसभा चुनाव में उन्हें किस पार्टी या किस उम्मीदवार का समर्थन करना है.