कल का मौसम मध्य प्रदेश, Indore, Bhopal, Ujjain IMD Weather and Rain Alert: इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ADVERTISEMENT

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का असर बरकरार रहने वाला है. मौसम विभाग ने एमपी के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश से एमपी में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त हुआ है. बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों से जलभराव की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं.

Google CTA

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का असर बरकरार रहने वाला है. मौसम विभाग ने एमपी के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश से एमपी में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त हुआ है. बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों से जलभराव की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं.

मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है और जहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है, वह जिले हैं, रीवा, मऊगंज, सतना/चित्रकूट, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर/अमरकंटक, डिंडोरी, मंडला/कान्हा, बालाघाट, बैतूल, खंडवा/ओंकारेश्वर, बुरहानपुर.

इसके साथ ही वे जिले जहां पर अपेक्षाकृत कम बारिश होनी हैं, ऐसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ये जिले हैं, मैहर, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, हरदा, खरगोन/महेश्वर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी/कुनो_एनपी, सागर, दमोह, निवाड़ी/ओरछा, टीकमगढ़, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना/पेंच, पन्ना/टीआर, छतरपुर/खजुराहो, रायसेन/भीमबेटिका/ सांची, सिवनी, कटनी, उमरिया/बांधवगढ़, विदिशा/उदयगिरि, नीमच, जबलपुर/भेड़ाघाट.

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में खुले बांध के गेट तो लगा नर्मदा नदी में आ गई सुनामी, देखें नजारा

इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने

भोपाल/बैरागढ़, सीहोर, बड़वानी/बावनगजा, धार/मांडू, इंदौर/एपी, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर, उज्जैन/महाकालेश्वर, श्योपुर कलां, भिंड, दतिया/रतनगढ़, मुरैना, ग्वालियर, मंदसौर, रतलाम/धोदावद, झाबुआ , शाम के समय अलीराजपुर. इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मध्यप्रदेश के अधिकतर इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई डैम के गेट खोले जा रहे हैं, ताकि डैम को नुकसान पहुंचने और बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके. डैम के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- MP Weather: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश, IMD ने श्योपुर-अशोकनगर समेत 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट