MP Budget 2024: मोहन सरकार के पहले बजट ने क्या सबको सबकुछ दे दिया या रह गई कोई कसर? जानें
ADVERTISEMENT
MP Budget 2024: मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट आज जारी हो गया. लाड़ली बहनों, पुलिसकर्मियों, युवाओं के लिए भर्ती, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती सभी सेक्टर के लिए इस बजट में कुछ न कुछ प्रावधान किए गए हैं. एक नजर में समझते हैं कि इस बजट ने किसको क्या दिया और क्या छूट गया.
Madhya Pradesh Budget 2024: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का पहला पूर्णकालिक बजट आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया. इस बजट सत्र के दौरान विपक्ष नर्सिंग घोटाले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करता रहा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया. यह पिछले बजट से 16% अधिक है. आइये जानते हैं इस बजट में किसको क्या मिला? बिंदुओं में समझते हैं मोहन सरकार के पहले पूर्ण कालिक बजट को. खबर से संबंधित वीडियो भी देखें.
