MP में गजब का विकास, देवास में बीच सड़क पर स्कूटी सहित खुले नाले में समा गईं छात्राएं, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
ADVERTISEMENT
मध्य प्रदेश के देवास शहर में तेज बारिश के बाद नगर निगम की लापरवाही के कारण दो छात्राएं स्कूटी सहित एक खुले नाले में समा गईं. जिसके बाद जनता प्रशासन के ढीले रवैये और दावों पर गंभीर सवाल उठा रही है.
मध्य प्रदेश में दावों और वादों के बीच विकास की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. देवास में मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद नगर निगम के विकास के सारे दावों की पोल खुल गई. शहर के सुतार बाखल सब्जी मंडी चौराहे पर जलभराव के कारण सड़क पर बना एक गहरा और खुला नाला दिखाई नहीं दिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि दो मासूम छात्राएं अपनी स्कूटी के साथ सीधे उस गहरे नाले में समा गईं.
