MP Weather: श्योपुर में बाढ़ जैसे हालात, इतनी बरसात हो गई कि अब सड़कों पर बहने लगी नदी
ADVERTISEMENT
MP Weather: देश के तमाम इलाको के साथ ही मध्यप्रदेश के श्योपुर में पिछले दो दिनों से रूक-रुककर हो रही तेज बारिश अब आफत बन गई है. शहर को कदवाल और सीप नदी में आए उफान के चलते निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है.
MP Weather: देश के तमाम इलाको के साथ ही मध्यप्रदेश के श्योपुर में पिछले दो दिनों से रूक-रुककर हो रही तेज बारिश अब आफत बन गई है. शहर को कदवाल और सीप नदी में आए उफान के चलते निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है. इसी बीच सीप नदी के उफान में डूबे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में फंसे एक संत को प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है. प्रशासन ने सभी इलाको में अलर्ट जारी कर चौकसी बढ़ा दी है.
