MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आ गया मानसून, जमकर हो रही बरसात, जानें अगले 24 घंटे कैसी होगी बारिश

ADVERTISEMENT

MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून आ चुका है. कई शहरों में बीते शुक्रवार और शनिवार से ही जमकर बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में भी मध्यप्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

Google CTA

MP Weather News: मध्यप्रदेश में मानसून आ चुका है. कई शहरों में बीते शुक्रवार और शनिवार से ही जमकर बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में भी मध्यप्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश की संभावना जताई है. नरसिंहपुर, हरदा, भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर आदि शहरों में बारिश शुरू हो चुकी है.

भीषण गर्मी की वजह से पूरे एमपी में हीटवेव चल रही थी, जिसकी वजह से कई लोगों की जान भी चली गई. लेकिन मानसून के समय से आ जाने की वजह से अब मध्यप्रदेश के लोगों को राहत मिली है. पिछले दो दिन से मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में तेज बरसात हुई है. इसके साथ ही कई जगह तेज आंधी और बिजली गिरने की खबरें भी सामने आई हैं.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे मध्यप्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर उन्होंने अलर्ट भी जारी किया है. लेकिन ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून की एंट्री सबसे लास्ट में होगी. ग्वालियर-चंबल के क्षेत्र में अभी भी गर्मी का दौर जारी है और बारिश के लिए अभी यहां के लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- Heavy rain in MP: मध्यप्रदेश के हरदा और नरसिंहपुर में हुई जोरदार बारिश, ये वीडियो देखकर ही मिल जाएगी ठंडक