Lok Sabha Election: खजुराहो से सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने पर MP से UP तक गरमाई सियासत, विपक्ष ने बोला हमला

ADVERTISEMENT

खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज हो गया है. अब इस पर एमपी से लेकर यूपी तक सियासत तेज हो गई है.

Google CTA

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन को झटका क्या लगा तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बीजेपी पर बिफर पड़े. दरअसल खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज हो गया है. अब इस पर एमपी से लेकर यूपी तक सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर अपनी सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है. इसके साथ ही उन्होंने न्यायिक जांच की बात कही. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इसे लेकर भाजपा पर हमला बोला है. जीतू पटवारी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं सीएम मोहन यादव ने भी इसे लेकर अपना बयान दिया. देखें पूरी रिपोर्ट....