विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ने बताया, 'इस बार का रिजल्ट चौंकाएगा'

ADVERTISEMENT

MP Lok Sabha Elections: विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की सटीक भविष्यवाणी करने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भटनागर के साथ MP Tak ने चर्चा की. लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस बार चौंकाने वाले परिणाम आने की उम्मीद जताई.

google news

Lok Sabha Elections 2024: विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की सटीक भविष्यवाणी करने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भटनागर के साथ एमपी तक ने चर्चा की. लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस बार चौंकाने वाले परिणाम आने की उम्मीद जताई. प्रकाश भटनागर MP Tak को बताते हैं कि जिस तरह से सभी ओपिनियन पोल बता रहे थे कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन सकती है और बीजेपी सत्ता से बाहर हो सकती है, लेकिन तब भी इस बात के संकेत चुनाव नजदीक आने पर मिल गए थे कि कांग्रेस सरकार नहीं बना सकेगी और बीजेपी फिर से मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी.