Ujjain: मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर दिया ऐसा बयान कि हर कोई रह गया हैरान
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर अपने गृह जिले में आयोजित छात्र-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मोहन यादव ने कहा कि विज्ञान में रुचि रखने वाले युवाओं में छात्रों के लिए सरकार कार्य कर रही है. मोहन यादव ने साथ ही यह भी कहा कि वो यहां पर सीएम की हैसियत नहीं बल्कि विज्ञान का मंत्री होने के नाते यहां पर आएं हैं.