बीजेपी के इस विधायक ने जिले के SP को चमका दिया, बोले "मैं Atom बम हूं, हिलाकर रख दूंगा" जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में बीजेपी विधायक मधु गेहलोत ने यहां के एसपी विनोद कुमार सिंह को बहुत अच्छे से चमका दिया. दो पुलिस कर्मियों ने एक मामले में बतौर रिश्वत तीन लाख रुपए ले लिए थे, जिसके बाद विधायक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बवाल काट दिया.

Google CTA

Agar Malwa News: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस की रिश्वतखोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय बीजेपी विधायक ने जमकर बवाल काट दिया. आगर मालवा जिले में बीजेपी विधायक मधु गेहलोत ने यहां के एसपी विनोद कुमार सिंह को बहुत अच्छे से चमका दिया. दो पुलिस कर्मियों ने एक मामले में बतौर रिश्वत तीन लाख रुपए ले लिए थे, जिसके बाद विधायक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया. विधायक मधु गेहलोत ने एसपी विनोद कुमार सिंह से कहा कि "मैं Atom बम हूं, हिलाकर रख दूंगा"

बीजेपी विधायक मधु गेहलोत ने कहा कि पुलिस सेवा के लिए है न कि ब्रोकर बनकर रिश्वत या कमिशन लेने के लिए. विधायक ने आरोप लगाए कि उनके एक कार्यकर्ता से दो विधायकों ने जमीन विवाद में एफआईआर लिखने के लिए तीन लाख रुपए की रिश्वत ले ली और फिर भी एफआईआर नहीं की. इसके बाद विधायक मधु गेहलोत अपने समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस पहुंच गए और एसपी को जमकर हड़काया.

विधायक मधु गेहलोत ने कहा कि एसपी यदि तत्काल कार्रवाई नहीं करेंगे और रिश्वत में लिए गए तीन लाख रुपए वापस नहीं दिलाएंगे तो रातभर एसपी ऑफिस में बैठकर ही खाना बनाएंगे. इसके बाद एसपी को न सिर्फ रिश्वत लेने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करना पड़ा बल्कि रिश्वत में लिए गए तीन लाख रुपए भी संबंधित फरियादी को वापस कराए गए. खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- बीजेपी के इस पूर्व मंत्री के बेटे का वीडियो हुआ वायरल, शराब के नशे में चूर होकर कर डाला बड़ा कांड