नकुलनाथ के इस बयान ने बीजेपी की बढ़ा दी मुसीबत, लाड़ली बहना योजना पर कह गए बड़ी बात

ADVERTISEMENT

नकुलनाथ और कमलनाथ दोनों ही छिंदवाड़ा में थे. छिंदवाड़ा में नकुलनाथ ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा बयान दे दिया. इस बयान के बाद से बीजेपी टेंशन में आ सकती है.

google news

Nakulnath: छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ टिकट मिलने के बाद वो फुलफार्म में है. वो अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ लगातर अलग अलग ब्लाकों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलनो में पहुचकर कार्यकर्ताओ में जोश भर रहे है और कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का गुर भी सीखा रहे हैं. आज सांसद नकुलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बिछुआ ब्लाक के शंकर वन पहुंचे. यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद नकुलनाथ ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने मोदी की गारंटी को लेकर कहा वे ना ही किसानों की गारंटी ले रहे हैं, ना ही नौजवानों की गारंटी ले रहे हैं ना माता बहनों की गारंटी ले रहे हैं.