MP में फिर पेशाब कांड से मचा बवाल, मजदूर को पीटने के बाद पेशाब पिलाने के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा!

ADVERTISEMENT

Shivpuri News: ज़िले में एक दलित मजदूर के साथ मारपीट की गई है. पीड़ित का आरोप है कि उसने आधी दिहाड़ी लेने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे पीटा और ‘जूते में पेशाब' भरकर उसे पिलाई. घटना को लेकर भीम आर्मी एक्टिव हो गई है.

google news

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से पेशाब कांड हो गया है. ये अमानवीय और हैवानियत भरा काम शिवपुरी जिले में एक दलित मजदूर के साथ हुआ है. आरोपी ने पहले गरीब मजदूर को जमकर पीटा, इसके बाद उसे जूते में भरकर पेशाब पिला दी. पीड़ित का आरोप है कि उसने आधी दिहाड़ी लेने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे जमकर पीटा और ‘जूते में पेशाब' भरकर उसे पिलाई. घटना को लेकर भीम आर्मी एक्टिव हो गई है. हालांकि पुलिस ने पेशाब पिलाने जैसी किसी भी घटना से इनकार किया है. वहीं कांग्रेस ने मोहन सरकार को घेरा है.