VIDEO: इंदौर नगर निगम की जानलेवा लापरवाही आई सामने! जानें, कैसे बची बच्ची की जान?

ADVERTISEMENT

Indore News: इंदौर नगर निगम की एक जानलेवा लापरवाही पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है. इंदौर नगर निगम ने नर्मदा कनेक्शन के लिए गड्डा खोदा लेकिन उसे भरा नहीं. तेज बारिश के बाद गड्‌डे में पानी भर गया. इस गड्‌डे में यहां से गुजर रही एक बच्ची गिर गई. इससे पहले कि वह डूब जाती, उसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया.

Google CTA

यह घटना इंदौर के वार्ड नंबर 1 में हुई. यहां के अम्मार नगर हुसैनी चौक पर यह गड्‌डा खोदकर नगर निगम के कर्मचारी चले गए थे. बीते रोज हुई तेज बारिश के बाद इस गड्‌डे में पानी भर गया था. यहां से गुजर रही बच्ची को अंदाजा नहीं था कि जिस पानी में वह पांव डाल रही है, उसके नीचे गहरा गड्‌डा खुदा हुआ है. पल भर में बच्ची गड्‌डे में गिर गई और फिर वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी.

बच्ची की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आए और बच्ची को गड्‌डे में से बाहर निकाला. घटना का वीडियो 4 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद नगर निगम हरकत में आया. नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने कहा कि इस मामले में ठेकेदार कंपनी एलएंडटी कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. आगे से ऐसा न हो इसके लिए नगर निगम सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की बात कर रहा है. खबर को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- 'मोदी जी रोड बनवाय देई... सीधी की इस महिला ने PM मोदी से लगाई सड़क बनवाने की गुहार! VIDEO वायरल