Vidisha: शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में ऐसा हुआ विवाद, वायरल VIDEO देखकर हर कोई हैरान

ADVERTISEMENT

Vidisha News: मध्यप्रदेश के विदिशा से शिवराज सिंह चौहान इस बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं. उनके ही संसदीय क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में इतना बड़ा विवाद हो गया कि दोनों पक्ष की तरफ से दो सैकड़ा से अधिक लोग लाठी-पत्थर लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े. पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Google CTA

Vidisha Crime News: मध्यप्रदेश के विदिशा से शिवराज सिंह चौहान इस बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं. उनके ही संसदीय क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में इतना बड़ा विवाद हो गया कि दोनों पक्ष की तरफ से दो सैकड़ा से अधिक लोग लाठी-पत्थर लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े. पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विदिशा में जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में कई लोग लहुलूहान हो गए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. जिस तरह से एक खेत में दो पक्षों के लोग लड़ते हुए दिख रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ये कोई युद्ध भूमि का सीन है.

किसी के हाथ में लाठी है तो किसी के हाथ में पत्थर तो किसी के हाथ में सरिया है. वे सभी लोग एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. एक दूसरे को लहूलुहान कर रहे हैं. मामले का वीडियो सामने आने के बाद विदिशा पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो में से लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस सरगर्मी से वीडियो में दिख रहे लोगों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें- Bhind News: मरा समझकर जिस ज्योति का कर दिया था अंतिम संस्कार, 53 दिन बाद ऐसे कर दिया हैरान