गुना में कौन जीत रहा है और किसको मिलने वाली है बुरी हार, यहां की जनता ने खुद ही सब कुछ बता दिया
ADVERTISEMENT
गुना-शिवपुरी में चुनावी माहाैल को समझने के लिए एमपी तक यहां की जनता के बीच पहुंचा. चाय की टपरी से लेकर चौक-चौराहो तक जनता ने खुद बताया कि वे इस चुनावी संग्राम में किसके सिर पर जीत का ताज पहनाने जा रहे हैं.
Guna-Shivpuri Lok Sabha seat: गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होगा. एमपी तक शिवपुरी क्षेत्र के बाजार में पहुंचा. यहां चाय की टपरी से लेकर चौराहो तक लोगों से एमपी तक ने चर्चा की. अधिकतर लोगों ने यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्थिति मजबूत बताया लेकिन इसकी वजह बेहद रोचक है. सिंधिया भले ही यहां मजबूत हैं लेकिन इसकी वजह खुद सिंधिया नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.