Video: दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ते ही जश्न मनाने लगे कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें क्या है वजह?

ADVERTISEMENT

जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और बधाइयां दीं.

Google CTA

MP Politics News: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी (Suresh Pachori) के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं का पचौरी के भाजपा में शामिल होने पर दुख छलका है, लेकिन जबलपुर से अनोखी तस्वीरें सामने आयी हैं. जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और बधाइयां दीं. देखें ये पूरी रिपोर्ट....