VIDEO: सीएम मोहन यादव ने फरियादी से ऐसा क्या कह दिया जिससे मच गया बवाल, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बोला हमला

ADVERTISEMENT

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस वीडियो को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.

Google CTA

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच जुबानी हमले का दौर जारी है. इस बीच सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सीएम मोहन यादव कहते हैं कि "न तो सांसद हमारा और न विधायक हमारा, फिर हमारा क्या काम, अब आप हमारी सुनो." कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस वीडियो को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि लानत है इन छोटे दिल और उससे भी ज्यादा छोटी मानसिकताओं के लोगों पर. आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला. देखें पूरी रिपोर्ट....