MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 25 मई को होगा जारी, ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट?

MP Board Results: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 18 लाख से अधिक विद्यार्थीयो का परिणाम 25 मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार माध्‍यम‍िक शिक्षा मंडल मुख्‍यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में परिणाम जारी करेंगे. रिजल्ट […]

ADVERTISEMENT

MP Board will release 10th-12th result on May 25 at 12.30 pm, will be able to see the result? learn
MP Board will release 10th-12th result on May 25 at 12.30 pm, will be able to see the result? learn
Google CTA

MP Board Results: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 18 लाख से अधिक विद्यार्थीयो का परिणाम 25 मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार माध्‍यम‍िक शिक्षा मंडल मुख्‍यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में परिणाम जारी करेंगे. रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद अभ्यर्थी mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुई और 27 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी जो सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल को खत्म हुई थी. इस परीक्षा में प्रदेश भर से करीब 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुये थे. 

दो विषयों में ही दी जाएगी सप्लीमेंट्री
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. दो विषयों में ही सप्लीमेंट्री की परीक्षा दी जा सकती है. पेपर में गलत प्रश्न की वजह से 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक भी मिलेंगे. 12वीं के संस्कृत में चार अंक और हिंदी में एक अंक दिया जाएगा. इसी तरह भौतिकी में चार अंक व गणित में चार अंक मिलेंगेएमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अंकों में सुधार का अवसर देगा.

अच्छे परिणाम की उम्मीद
विद्यार्थी आवेदन कर अपने मार्क्स रीचेक करवा सकेंगे. कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद पिछले साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के कुछ जिलों की स्थिति अच्छी नहीं थी. अब इस बार सभी जिलों से परीक्षा में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है.

मोबाइल पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें. नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक डालें.

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह का भाजपा पर आरोप- बोले इन्होंने की आतंकियों की मदद, शिवराज से बड़ा झूठा कोई नहीं