MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज जारी करेगा, 18 लाख विद्यार्थियों ने दिया है एग्जाम

MP Board Results 2023: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में परिणाम 25 मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार माध्‍यम‍िक शिक्षा मंडल मुख्‍यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में परिणाम जारी करेंगे. रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद अभ्यर्थी mpbse.nic.in […]

ADVERTISEMENT

MP Board will release 10th-12th result tomorrow, 18 lakh students appeared for the exam, mp board results 2023, mp board results today
MP Board will release 10th-12th result tomorrow, 18 lakh students appeared for the exam, mp board results 2023, mp board results today
Google CTA

MP Board Results 2023: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में परिणाम 25 मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार माध्‍यम‍िक शिक्षा मंडल मुख्‍यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में परिणाम जारी करेंगे. रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद अभ्यर्थी mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड ने इसकी सारी तैयारियां कर ली हैं. बता दें कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 18 लाख से अधिक विद्यार्थी बैठे थे.

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को समाप्त हुई थी. परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलती थी. 12वीं बोर्ड एग्जाम 2 मार्च से शुरू हुई थी और 1 अप्रैल को समाप्त हुई थी. इस परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुये थे.

दो विषयों में ही मिल सकेगी विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में पास होने के लिए 33 फीसदी नंबर लाना जरूरी होता है. दो विषयों में ही सप्लीमेंट्री की परीक्षा दी जा सकती है. पेपर में गलत प्रश्न की वजह से 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक भी मिलेंगे. 12वीं संस्कृत के पेपर में 4 अंक और हिंदी में 1 अंक दिया जाएगा. इसी तरह भौतिकी में 4 अंक व गणित में 4 अंक मिलेंगे. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को अंकों में सुधार का मौका भी देगा.

अपने मार्क्स रिचेक करा पाएंगे विद्यार्थी
विद्यार्थी आवेदन कर अपने मार्क्स रीचेक करवा सकेंगे. कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद पिछले साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के कुछ जिलों की स्थिति अच्छी नहीं थी. अब इस बार सभी जिलों से परीक्षा में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है. शिक्षामंत्री को भी उम्मीद है कि परीक्षा रिजल्ट अच्छा रहेगा.

मोबाइल पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें. नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) तथा आवेदन क्रमांक डालें.

ये भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 25 मई को होगा जारी, ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट?