MP Election: तारीखों के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने संभाली मध्य प्रदेश की चुनावी कमान, आज करेंगे रैली

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (MP Assembly Election) की तारीखों का ऐलान हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं.आचार संहिता लगते ही इन पार्टियों ने जीत की तैयारियां तेज कर दी हैं. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है, यही […]

ADVERTISEMENT

announcement of assembly elections Rahul Gandhi entry in MP challenge BJP in Vindhya
announcement of assembly elections Rahul Gandhi entry in MP challenge BJP in Vindhya
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (MP Assembly Election) की तारीखों का ऐलान हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं.आचार संहिता लगते ही इन पार्टियों ने जीत की तैयारियां तेज कर दी हैं. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है, यही वजह है कि चुनावों की तारीखों के ऐलान के एक दिन बाद ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. वे आज आमसभा और रैली (rally) को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड से लेकर कमलनाथ के गढ़ महाकौशल तक कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त, इस सर्वे ने दी BJP को टेंशन

शहडोल के दौरे पर राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे. वे मंगलवार को शहडोल के ब्यौहारी में आमसभा को संबोधित करेंगे. खास बात ये है कि 30 सितंबर के बाद एमपी में उनका दूसरा ऐसा कार्यक्रम होगा. इससे पहले उन्होंने शाजापुर जिले में चुनावी दौरा करते हुए सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था. राहुल गांधी मंगलवार सुबह 11 बजे सभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: BJP की चौथी लिस्ट में अपना नाम नहीं देखकर इस महिला नेत्री ने छोड़ दी पार्टी, जानें कौन हैं ये

MP में दूसरा दौरा

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी शाजापुर पहुंचे थे. 30 सितंबर को उन्होंने कालापीपल में आमसभा को संबोधित किया था. अब शहडोल पहुंच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में अब राहुल गांधी लगातार जनसभाएं और रैलियां करेंगे और एक तरह से चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में संभालेंगे.

ये भी पढ़ें: भोपाल रीजन में कौन कितना मजबूत? कांग्रेस या फिर BJP, किसे मिल रही कितनी सीटें? जानें

राहुल-प्रियंका के हाथ में कमान?

विधानसभा चुनावों को देखते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के सियासी हालातों पर सीधी नजर बनाए रखी है. प्रियंका गांधी ग्वालियर और जबलपुर में दौरे कर चुकी हैं. वहीं राहुल गांधी भी दूसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. राहुल गांधी रैलियों के जरिए चंबल और मालवा निमाड़ को साधने की कोशिश में हैं.

ये भी पढ़ें: BJP के दिग्गजों के क्षेत्र में पार्टी की इतनी खराब हालत? ताजा सर्वे ने उड़ाए सबके होश!