भीम आर्मी के बड़े नेताओं पर BJP से सांठगांठ का आरोप, चंद्रशेखर आजाद ने लिया ये बड़ा एक्शन
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय पर बीजेपी से साठगांठ करने के आरोप लगे हैं.
ADVERTISEMENT

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Vidhansabha Chunav) के बीच एक नया विवाद सामने आ गया है. भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया और आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय पर बीजेपी से साठगांठ करने के आरोप लगे हैं. ये आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि डबरा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश कैन ने लगाए हैं. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करने के बाद ये मामला चर्चा में आ गया है.
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश कैन ने सुनील अस्तेय और सुनील बैरसिया पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ मिलीभगत की है और बीजेपी के पक्ष में प्रचार किया है. रूपेश कैन ने आरोप लगाए हैं कि इन प्रदेशाध्यक्षों ने लाखो-करोड़ों रुपये कमा लिए, कोठी बंगला बना लिए. उन्होंने भाजपा नेता विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय जैसे नेताओं का नाम लिया है.
Azad Samaj Party और Bhim Army के प्रदेश अध्यक्षों पर गंभीर आरोप, कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काट दिया ! | MP Tak@AzadSamajParty @BhimArmyChief pic.twitter.com/oSz4hGQKQc
— MP Tak (@MPTakOfficial) November 22, 2023
ये भी पढ़ें: अब ‘पनौती’ पर मध्य प्रदेश में शुरू हुई सियासत, दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की ले ली चुटकी
चंद्रशेखर आजाद ने लिया एक्शन
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष पर आरोप लगने के बाद संगठन प्रमुख चंद्रशेखर रावण ने प्रदेश की सभी इकाइयां भंग कर दी हैं. प्रदेश जिला संभाग और विधानसभा सेक्टर की इकाइयां सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसे संगठनों को बीजेपी के चंगुल में नहीं फंसने की सलाह दी थी.
ये भी पढ़ें: MP में इस पार्टी के सरकार बनाने के 85 फीसदी चांस! फलौदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान ने चौंकाया
क्या है वीडियो में?
ये वीडियो 28 अक्टूबर को भोपाल के वीआईपी रोड का है. वीडियो में रूपेश कैन भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों पर बीजेपी से साठगांठ का आरोप लगाते दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों प्रदेशाध्यक्ष भी दिख रहे हैं. वीडियो में रूपेश कैन गुस्से में कहते हुए नजर आते हैं कि ये हैं हमारे प्रदेश अध्यक्ष, जिन्होंने करोड़ों रुपए में हमारी समाज बेच दी है. अध्यक्ष जी सामने मुंह कीजिए, आपको पूरी समाज देख रही है. क्या ये सही है कि आपने भाजपा से पैसे लिए और छह-छह गाड़ियां ले लीं. वे आरोप लगाते हैं कि ये भाजपा की गाड़ियां हैं.
ये भी पढ़ें: नरेंद्र सिंह तोमर से कांग्रेस-बसपा को क्या है डर? EVM मशीनों की पहरेदारी में लगे नेताजी
