BJP की पांचवी लिस्ट आज होगी जारी? कई मंत्रियों समेत इन विधायकों के टिकट पर लटकी तलवार!

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों को लेकर अब तक 4 सूचियां जारी कर कुल 136 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. दूसरी सूची में बीजेपी ने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया. हालांकि चौथी सूची में पार्टी ने […]

ADVERTISEMENT

mptak
mptak
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों को लेकर अब तक 4 सूचियां जारी कर कुल 136 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. दूसरी सूची में बीजेपी ने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया. हालांकि चौथी सूची में पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत उनकी कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों और सिंधिया समर्थकों को टिकट दे दिया.

चर्चा है कि पार्टी आज अपनी पांचवी सूची भी जारी कर सकती है. माना जा रहा है कि ये सूची भी चौंका सकती है, क्योंकि इसमें कुछ मंत्रियों और बड़ी संख्या में सिटिंग विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं. संभावना इस बात की भी है कि पार्टी बचे हुए सभी 94 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम डिक्लियर कर दे.

दरअसल दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री और सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. अब इसके बाद अनुमान ऐसे लगाए जा रहे हैं कि इस सूची में भी प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं का नाम ऐलान किया जा सकता है. जिसमें सबसे ज्यादा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर चर्चांओं का बाजार गर्म है. इसके अलावा कई मौजूदा विधायक और मंत्रियो के नामों पर तलवार लटकती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: MP में नहीं थम रहा बगावत का सिलसिला, जानें चुनाव से पहले किन नेताओं ने पार्टी को दिया झटका

कैसी हो सकती है BJP की पांचवी सूची?

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी आज 94 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है. जिसमें आठ मंत्रियों के टिकट कट कटने का अनुमान जाताया गया है. इसके अलावा बड़ी संख्या में जो सिटिंग MLA हैं उनके भी टिकट काटने की संभावना है. तो ऐसे में सभी को इस लिस्ट के जारी होने का इंतेजार है.

आपको बता दें Bjp की पांचवी लिस्ट में जिन 94 नाम का ऐलान होना है. उसमें शिवराज कैबिनेट के पांच मंत्रियों और बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं. इसे लेकर भाजपा की कोर कमेटी ने कल मंगलवार को दिल्ली में बैठक की नड्डा जी के नेतृत्व में की है. अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांचवी लिस्ट को फाइनल किया जाएगा. बता दें की पांचवी लिस्ट बीजेपी की आखिरी लिस्ट भी हो सकती है, जिसमें सभी 94 प्रत्याशियों का ऐलान पार्टी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: BJP की चौथी लिस्ट से इन मंत्रियों के नाम गायब, टिकट कटने का डर या रणनीति का हिस्सा! जानें