सट्टा बाजार के अनुमान ने बढ़ा दी कांग्रेस की बैचेनी! क्या BJP पांचवी बार बनाएगी सरकार?

फलौदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. सट्टा बाजार के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी पांचवी बार सरकार बना सकती है.

ADVERTISEMENT

phalaudi satta bazar, mp news, MP election, mp election 2023, madhya pradesh, cm shivraj, kamalnath, bjp, congress, madhya pradesh govt, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव,
phalaudi satta bazar, mp news, MP election, mp election 2023, madhya pradesh, cm shivraj, kamalnath, bjp, congress, madhya pradesh govt, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव,
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा चुनावों के नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है. 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम (MP Election Result) सामने आने के बाद साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है.  भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. इस बीच फलौदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. सट्टा बाजार के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी पांचवी बार सरकार बना सकती है.

पांचवी बार सरकार बनाएगी बीजेपी?

शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद दुनिया के चर्चित फलौदी सट्टा बाजार के अनुमान में बदलाव देखा गया है. फलौदी के सट्टा बाजार के सटोरियों के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. सटोरियों ने मध्य प्रदेश में बीजेपी को 115-117 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, वहीं कांग्रेस को 114-116 सीटें मिलने का दावा किया गया है. सट्टा बाजार के ताजा अनुमानों के मुताबिक बीजेपी MP में पांचवी बार सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें:  फलौदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान से गरमाई MP की राजनीति! CM फेस को लेकर किया ये बड़ा दावा

शिवराज सिंह बनेंगे सीएम?

सटोरियों के मुताबिक बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान है. हालांकि मध्य प्रदेश में चुनावों के दौरान भाजपा ने अपना सीएम फेस क्लीयर नहीं किया, बल्कि नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदुम्न सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारकर सीएम फेस को लेकर और ज्यादा सस्पेंस बना दिया. लेकिन सटोरियों का दावा है कि अगर बीजेपी सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री तो शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे. सट्टा बाजार के ताजा अनुमान से शायद सीएम शिवराज के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ सकती है, वहीं कांग्रेस में टेंशन बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: पल-पल बदल रहा है फलौदी सट्टा बाजार का मूड, जानिए अब कौन बना रहा है MP में सरकार!

फलौदी सट्टा बाजार

फलौदी राजस्थान का एक जिला है जो देशभर के राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर सट्‌टा लगाता है. बरसात, चुनाव और क्रिकेट जैसे विषयों पर फलौदी में सट्टा लगाया जाता है. कहा जाता है कि यहां का आंकलन बिल्कुल सटीक होता है.इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में किसका पलड़ा भारी, क्या है जनता का मूड? एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा