MP Election: नामांकन का आखिरी दिन, कुलदेवी की पूजा कर पर्चा भरने पहुंचे CM शिवराज

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (Assembly Election) में नामांकन की आखिरी तारीख है (last date of nomination). सीएम शिवराज सिंह चौहान आज अपना नामांकन भरने के लिए पहुंचे. नामांकन से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अपने पैतृक गांव जैत जाकर कुलदेवी की पूजा की. इसके साथ ही मां नर्मदा […]

ADVERTISEMENT

CM Shivraj Singh Chauhan filled nomination, madhya Pradesh assembly election, mp vidhansabha chunav, MP Election 2023, Madhya Pradesh, MP News, MP Politics News
CM Shivraj Singh Chauhan filled nomination, madhya Pradesh assembly election, mp vidhansabha chunav, MP Election 2023, Madhya Pradesh, MP News, MP Politics News
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (Assembly Election) में नामांकन की आखिरी तारीख है (last date of nomination). सीएम शिवराज सिंह चौहान आज अपना नामांकन भरने के लिए पहुंचे. नामांकन से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अपने पैतृक गांव जैत जाकर कुलदेवी की पूजा की. इसके साथ ही मां नर्मदा (Narmada) की भी पूजा की गई. पूजा-अर्चना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ नामांकन भरने पहुंचे

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान और बेटे कार्तिकेय सिंह मौजूद रहे. सीएम शिवराज ने कहा, “मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि वो माटी जिसके अशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा का इतना काम कर पाया. मैं आज वहां प्रणाम करने आया हूं. अपने ग्रामवासियों की शुभकामनाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज मैं नामांकन फ़ॉर्म जमा करने जा रहा हूं.”

ये भी पढ़ें:  MP Election: केंद्रीय मंत्री पटेल के विवादित बोल, राहुल गांधी की जाति और धर्म पर उठाए सवाल

बुधनी से प्रत्याशी सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान को सीहोर की बुधनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है. बुधनी प्रत्याशी के तौर पर वे नामांकन भरने पहुंचे. शिवराज सिंह चौहान 5 बार बुधनी से विधायक रहे हैं. बुधनी उनका गढ़ कहा जाता है. एक बार फिर वे यहीं से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. सीएम शिवराज को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है. वहीं समाजवादी पार्टी ने भी बड़ा दांव चलते हुए विवादित मिर्ची बाबा को बुधनी से प्रत्याशी बनाया है. इस बार बुधनी का मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है.

बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से प्रत्याशी हैं. वे पहले ही नामांकन भर चुके हैं. कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में रैली और शक्ति प्रदर्शन करने के बाद नामांकन भरा था.

ये भी पढ़ें: राजनीति का ऐसा क्रेज कि अमेरिका में करोड़ों की नौकरी छोड़ आए, अब इस विधानसभा सीट से ठोक रहे ताल