चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, इस पूर्व सांसद ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बढ़ाएंगे कमलनाथ की मुश्किलें

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस में बगावत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते एक सप्ताह में कांग्रेस को कई बड़े झटके लगे हैं. टिकट वितरण के बाद जारी बगावत अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. विधानसभा चुनाव में आलोट से कांग्रेस का […]

ADVERTISEMENT

mp politics mp election 2023 mp news update prem chandra guddu mp vidhansabha chunav
mp politics mp election 2023 mp news update prem chandra guddu mp vidhansabha chunav
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस में बगावत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते एक सप्ताह में कांग्रेस को कई बड़े झटके लगे हैं. टिकट वितरण के बाद जारी बगावत अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. विधानसभा चुनाव में आलोट से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है. प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस से दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं.

दरअसल कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रेमचंद गुड्डू ने पत्र में कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजयसिंह पर प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर अनियमितता करने के आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने पत्र में कहा की “मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट वितरण में बहुत ज्यादा अनियमितता की गई है” चुनाव के पहले तक यह दावा किया जाता रहा है की जीतने लायक प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा” लेकिन ऐसा नहीं किया गया है.

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर लगाए कई आरोप

प्रेमचंद गुड्डू ने पत्र में लिखा टिकट वितरण को लेकर कहा गया था कि सर्वेक्षण के आधार पर टिकट जीतने वाले प्रत्याशियों को ही दिया जाएगा. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बना हुआ था. इस वातावरण का लाभ उठाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा आपस में टिकटों का बंटवारा कर लिया गया. अपने समर्थकों के बीच में टिकट बांट लिए गए.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे CM फेस? मैहर में केंद्रीय मंत्री ने कर दिया बड़ा खुलासा

सर्वे के आधार पर नहीं दिया टिकट- गुड्डू

कांग्रेस नेताओं द्वारा टिकट वितरण दौरान इस बात को नजरअंदाज किया गया कि विधानसभा क्षेत्र में जीतने लायक प्रत्याशी कौन है? मेरे द्वारा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आलोट विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगा गया था. इस विधानसभा क्षेत्र से मैं पूर्व में विधायक रह चुका हूं. इसके साथ ही में उज्जैन संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रहा हूं. इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत भी यह विधानसभा क्षेत्र आता है. कांग्रेस के द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में भी रिपोर्ट मेरे अनुकूल थी. इसके बावजूद मुझे कांग्रेस के पटठा वाद के कारण टिकट नहीं दिया गया. इस स्थिति से खिन्न होकर मेरे द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है. अतः में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.

आलोट विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

प्रेमचंद गुड्डू अब आलोट विधानसभा से निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में है. आलोट से विधायक रह चुके गुड्डू के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. गुड्डू के कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय रूप से मैदान में आने से कांग्रेस उम्मीदवार की राह कठिन हो गई है. गुड्डू इस क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व में सांसद और विधायक का चुनाव जीत चुके हैं. क्षेत्र में उनके समर्थकों की अच्छी खासी संख्या है. जिसके कारण वह चुनाव मैदान में निर्दलीय उतर गए है.

ये भी पढ़ें: भिंड में बड़ा सियासी उलटफेर! अचानक लापता हुआ सपा प्रत्याशी, जब मिला तो किया चौंकाने वाला खुलासा