कमलनाथ किस बात पर हो गए नाराज कि दिग्विजय सिंह और उनके बेटे पर दे दिया ये विवादित बयान

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस में बगावत का दौर जारी है. बीते 48 घंटो के अंदर ही कई दिग्गजों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. शिवपुरी जिले की कोलारस सीट पर घमासान तेज हो गया है. यहां से […]

ADVERTISEMENT

Kamal Nath BJP cash and booze Madhya Pradesh voting Election Allegations
Kamal Nath BJP cash and booze Madhya Pradesh voting Election Allegations
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस में बगावत का दौर जारी है. बीते 48 घंटो के अंदर ही कई दिग्गजों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. शिवपुरी जिले की कोलारस सीट पर घमासान तेज हो गया है. यहां से टिकट मांग रहे भाजपा के बागी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का ऐन मौके पर टिकट काट दिया गया. विरोध में रघुवंशी के समर्थक सोमवार को भोपाल में पूर्व CM कमलनाथ के बंगले पर प्रदर्शन करने पहुंच गए. कमलनाथ में पहले तो समर्थकों को समझने की कोशिश की, लेकिन समर्थक नारेबाजी करने लगे. तब कमलनाथ ने जो कहा वह अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. अब इस पर दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

दरअसल बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों का कमलनाथ के बंगले पर प्रदर्शन चल रहा था. सर्मथकों शिवपुरी सीट से वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे थे. आपको बता दें कांग्रेस की तरफ से शिवपुरी से केपी सिंह को टिकट दिया गया है. बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट अंतिम समय से काटने पर विवाद छिड़ गया है.

अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कमलनाथ बता रहे कि गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ है, आगे उन्होंने कहा “आप जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए…”

ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट करते हुये लिखा “यह हैं कपटनाथ किसके साथ कपट कर दें कुछ नहीं पता, कांग्रेस ऐसे ही कपटी पार्टी नहीं कहलाती’

वहीं इस पर दीपिका सिंह का रिएक्शन भी सामने आ गया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखी. कहा, ‘जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद दोनों होते हैं. समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्य पूर्वक समाधान निकालें. ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं.’ इस पोस्ट को दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ और कांग्रेस तीनों को टाइप करते हुए लिखा है.

दिग्विजय की प्रतिक्रिया आई सामने

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और बीजेपी के सवालों के बाद अब दिग्विजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रया दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया x पर लिखा “जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं. समझदारी यही कहती है, कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें. ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं. नर्मदे हर” अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस में इन बगावती तेवर अख्तियार करने वालों के प्रति क्या रवैया रहता है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस आज जारी करेगी चुनावी मेनिफेस्टो, महिलाएं, युवा और जातिगत जनगणना के वादे पर होगा फोकस