अब ‘पनौती’ पर मध्य प्रदेश में शुरू हुई सियासत, दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की ले ली चुटकी

Politics News: वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द जमकर ट्रेंड हो रहा है. अब इस पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी सियासत भी शुरू हो गई है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक बयान के बाद अब दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी “पनौती” को लेकर […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Politics News: वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द जमकर ट्रेंड हो रहा है. अब इस पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी सियासत भी शुरू हो गई है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक बयान के बाद अब दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी “पनौती” को लेकर तंज कसा है. दिग्विजय सिंह ने पनौती का अर्थ बताते हुए तंज कसा कि स्टेडियम में हजारों लोग थे, भाजपा ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया?

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया, “पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया. यह एक नकारात्मक शब्द है. जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को ‘पनौती’ कह दिया जाता है. पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द कहते हैं. विश्व कप प्रारंभ होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द Trend करने लगा. यह किसके लिये कहा गया? स्टेडियम में हज़ारों लोग थे। भाजपा ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नज़र में “विश्वगुरु” हैं.

ये भी पढ़ें: सरकार बनने से पहले अचानक मंत्रालय क्यों पहुंच गए CM शिवराज? एक्शन मोड में आए नजर

राहुल गांधी ने दिया था ये बयान

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर लोग पनौती शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे. इसी बीच राहुल गांधी ने राजस्थान में एक रैली के दौरान कहा था कि वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन एक पनौती ने हरवा दिया. इसके बाद राहुल गांधी फिर पीएम मोदी का जिक्र कर निशाना साधने लगे. राहुल गांधी ने पनौती वाले तंज के दौरान किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा पीएम मोदी की तरफ माना जा रहा है. इसी को लेकर सियासत गरमाई हुई है. राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी में आक्रोश है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है.

ये भी पढ़ें: MP Election: वोटिंग के दौरान EVM का फोटो खींचना भाजपा नेता को पड़ गया भारी, दर्ज हुई FIR