सिंधिया समर्थकों की इन विधानसभा सीटों पर फंसा है पेंच? जानें क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया
Election 2023: बीजेपी ने विधानसभा चुनावों (assembly Election 2023) में कई केंद्रीय मंत्रियों और विधायकों समेत कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है. सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) का खास ध्यान रखते हुए भाजपा ने उनके उनके कई समर्थकों को टिकट दिए हैं. हालांकि अशोकनगर और मुंगावली विधानसभा सीट पर अब तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान […]
ADVERTISEMENT

Election 2023: बीजेपी ने विधानसभा चुनावों (assembly Election 2023) में कई केंद्रीय मंत्रियों और विधायकों समेत कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है. सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) का खास ध्यान रखते हुए भाजपा ने उनके उनके कई समर्थकों को टिकट दिए हैं. हालांकि अशोकनगर और मुंगावली विधानसभा सीट पर अब तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है, ये दोनों ही सीटें सिंधिया समर्थक नेताओं के पास हैं. इसे लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया है.
एमपी तक से चर्चा करते हुए सिंधिया ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है. सिंधिया ने कहा कि उन्हें शिवराज और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा है हालांकि सिंधिया ये नहीं बता पाए कि वो मध्यप्रदेश में कितनी सीटें जीत रहे हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को अपने ही कार्यकर्ताओं को देख क्यों लगा डर, जानें प्लेन में वापस क्यों बैठे थे
अशोकनगर और मुंगावली पर पेंच फंसा हुआ है?
अशोकनगर और मुंगावली विधानसभा की टिकट फाइनल नहीं होने पर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा गया कि क्या दोनों सीटों पर कोई फेंच फंसा हुआ है तो सिंधिया ने कहा कि कोई पेंच नहीं है. आपको बता दें कि अशोकनगर जिले में तीन सीटों में से चंदेरी सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है, वहीं मुंगावली विधानसभा से राव बृजेंद्र सिंह यादव जो कि मध्य प्रदेश सरकार में पीएचई राज्य मंत्री हैं, उनका नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. अशोकनगर से विधयाक जजपाल सिंह का नाम भी नहीं आया.
ये भी पढ़ें: ‘मामा का श्राद्ध’ पोस्ट पर गरमाई सियासत, शिवराज पर तंज किया तो सिंधिया ने दिया करारा जवाब
सिंधिया समर्थकों की स्थिति कमजोर?
सर्वे में सिंधिया समर्थक इन विधायकों की स्थिति कमजोर नजर आ रही है. हालांकि दोनों ही विधायक पूर्ण तरीके से विश्वास में है कि टिकट उनका ही होगा, लेकिन भाजपा की चार सूची में अशोकनगर विधानसभा व मुंगावली विधानसभा के नाम नहीं आए. बता दें कि कई सर्वे में सिंधिया समर्थक विधायकों की स्थितियां अच्छी नहीं आई थी, इनमें से कई लोगों की टिकट कटनी की चर्चा भी जमकर है.
ये भी पढ़ें: BJP की पांचवी लिस्ट में होगा सिंधिया का नाम? शिवपुरी में क्यों होने लगी चुनाव लड़ने की अपील
