‘डेढ़ साल में कांग्रेस ने MP का बड़ा नुकसान किया’, प्रहलाद पटेल ने कमलनाथ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस (Congress) पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. यही कारण है कि बीजेपी नेता लगातार कांग्रेस पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने ‘पंचायत आजतक’ में  विपक्ष […]

ADVERTISEMENT

prahlad singh patel, mp news, madhya pradesh assembly election
prahlad singh patel, mp news, madhya pradesh assembly election
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस (Congress) पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. यही कारण है कि बीजेपी नेता लगातार कांग्रेस पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने ‘पंचायत आजतक’ में  विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जल शक्ति मंत्रालय में मंत्री हूं, कमलनाथ जी जब सरकार में थे तो उन्होंने जल जीवन मिशन शुरू नहीं होने दिया.

प्रहलाद पटेल ने दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ कोई एंटी इंकमेंसी नहीं है. पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार फिर बन रही है, नेता भाजपा नेतृत्व तय करता है. उन्होंने कहा कि’जो काम हमने पांच साल में किए हैं उस रिपोर्ट कार्ड को लेकर हम जनता के बीच में जा रहे हैं. मुझे कोई भय नहीं लगता है. मध्य प्रदेश के बारे में मैं जो जानता हूं कि हम संगठन की सामर्थ्य पर विजय हासिल करने वाले लोग हैं. उन्होंने दावा किया कि मोदीजी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार फिर बनेगी.

कमलनाथ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अगर भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं तो यह देश का दुर्भाग्य है. कमलनाथ पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा, ‘कमलनाथ जी भ्रष्टाचार की बात करते हैं जिनके कार्यालय पर ये तोहमत है कि उनके किसी सहयोगी के पास धन निकला है. छिंदवाड़ा में उन्होंने जो जल से जुड़ी योजनाओं में जो पैसा निकाल लिया था उसमें भूमि पूजन नहीं हुआ था.एक ईंट वहां नहीं रखी गई है, वहां से सैकड़ों करोड़ रुपये निकाल लिए गए हैं.’ प्रहलाद पटेल ने कहा कि डेढ़ साल में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश का नुक़सान किया है.

ये भी पढ़ें: सिंधिया ने राहुल गांधी से जुड़ी किस बात पर कहा- मैं राजनीति में विराट कोहली की तरह खेलता हूं?

कमलनाथ ने रोका जल जीवन मिशन

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जल शक्ति मंत्रालय में मंत्री हूं, कमलनाथ जी जब सरकार में थे तो उन्होंने जल जीवन मिशन शुरू नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 561 करोड़ दिए थे. 2019 में मध्य प्रदेश में 12.6 फीसदी नए जल कनेक्शन थे. यानि 13 लाख के आसपास थे. 2021 तक इसमें केवल 5 लाख की ही बढ़ोतरी हो पाई. उसके बाद जैसे ही शिवराज जी ने कमान संभाली आज हम 58 फीसदी पर हैं, तो ये देखना होगा कि आपने विकास क्यों रोका.

सनातन पर भाजपा नहीं करेगी समझौता

स्टालिन के सनातन वाले विवादित बयान पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि स्टालिन का बयान दुखी करने वाला है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल- प्रियंका की चुप्पी देश स्वीकार नहीं करेगा. स्टालिन के बयान पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी देश माफ नहीं करेगा, कांग्रेस हमारे मूल्यों को ध्वस्त होते देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर भाजपा और नागरिक कोई समझौता नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: MP: चुनाव को लेकर शिवराज बोले- जो अभी तक नहीं हुआ वो होगा, कमलनाथ पर कसा तंज