वोट मांगने CM शिवराज के घर पहुंच गए विरोधी विक्रम मस्ताल, जानें फिर क्या हुआ?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Vidhansabha Chunav) काफी दिलचस्प है. भाजपा और कांग्रेस दोनों इस चुनावी रण को जीतने की कोशिश में जुटी हुई हैं. दोनों एक-दूसरे पर हमला करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं. सीएम शिवराज को चुनौती देने कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल (Vikram Mastal) को मैदान […]

ADVERTISEMENT

Vikram Mastal reached CM Shivraj Singh Chouhan house, mp news, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election, MP Politics, Shivraj Singh Chauhan, Vikram Mastal
Vikram Mastal reached CM Shivraj Singh Chouhan house, mp news, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election, MP Politics, Shivraj Singh Chauhan, Vikram Mastal
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Vidhansabha Chunav) काफी दिलचस्प है. भाजपा और कांग्रेस दोनों इस चुनावी रण को जीतने की कोशिश में जुटी हुई हैं. दोनों एक-दूसरे पर हमला करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं. सीएम शिवराज को चुनौती देने कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल (Vikram Mastal) को मैदान में उतारा है. लेकिन इस बीच अनोखी तस्वीर देखने को मिली. दरअसल विक्रम मस्ताल प्रचार के लिए सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) के घर पहुंच गए.

बुधनी विधानसभा (Budhni Vidhansabha) से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल चुनावी प्रचार और वोट देने की अपील करने के लिए जैत गांव पहुंचे थे. ये सीएम शिवराज का गांव है. इसी दौरान वे सीएम शिवराज के घर पहुंच गए. मस्ताल ने सीएम शिवराज के भाई नरेंद्र सिंह चौहान (मास्साब) सहित परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की. मुलाकात के ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: “तुम्हारे करम फूटे हैं भैया” कमलनाथ पर शिवराज ने ऐसे साधा निशाना

प्रतिद्वंदी शिवराज के घर पहुंचे विक्रम मस्ताल

राजनीति में इस तरह के मौके विरले ही देखने को मिलते हैं, जब कोई नेता अपने विरोधी के घर पहुंचे. जब विक्रम मस्ताल प्रचार के लिए सीएम शिवराज के घर पहुंचे तो हर कोई हैरत में पड़ गया. अपने प्रतिद्वंदी के घर पहुंचे विक्रमा मस्ताल का CM शिवराज सिंह चौहान के भाई नरेंद्र सिंह चौहान ने अतिथि की तरह स्वागत किया. बता दें कि बुधनी के चुनावी मैदान में उतरने वाले विक्रम मस्ताल और सीएम शिवराज एक ही क्षेत्र से संबंध रखते हैं. विक्रम मस्ताल के सीएम शिवराज के घर पहुंचने के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इसे लोग राजनीति का सुंदर दृश्य बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कमलनाथ के गढ़ में अमित शाह ने कहा- पहले दिग्विजय लूटते थे, अब दोनों मिलकर लूट मचा रहे

दिग्विजय सिंह का भी किया था सम्मान

बता दें इससे पहले साल 2018 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत पहुंची थी. तब भी सीएम शिवराज के भाई नरेंद्र चौहान (मास्साब) और उनके परिवार के लोगों ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह सहित यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत-सम्मान किया था.

ये भी पढ़ें: विक्रम मस्ताल ने बताया कैसे करेंगे CM शिवराज के खिलाफ फाइट, जानें ‘हनुमान’ का पूरा प्लान!