कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब आएगी? कमलनाथ ने कर दिया क्लियर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Chunav) में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो चुका है. बीजेपी और बसपा ने उम्मीदवारों की तीन-तीन लिस्ट जारी कर दी हैं. लंबे समय से कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट (Congress Candidate List) का इंतजार किया जा रहा है, […]

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav
Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Chunav) में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो चुका है. बीजेपी और बसपा ने उम्मीदवारों की तीन-तीन लिस्ट जारी कर दी हैं. लंबे समय से कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट (Congress Candidate List) का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब तक कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं हो सका है. अब कमलनाथ (Kamalnath) ने क्लीयर कर दिया है कि कांग्रेस की लिस्ट कब आएगी.

ये भी पढ़ें: दिमनी में नरेंद्र सिंह तोमर की क्या है ग्राउंड रिपोर्ट, जनता ने खुद बता दिया, वे किसको चुनेंगे?

15 अक्टूबर तक जारी होगी लिस्ट?

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद माना जा रहा था कि अब उम्मीदवारों (Candidates) के नामों की घोषणा हो सकती है. लेकिन कमलनाथ (Kamalnath) ने क्लीयर कर दिया है कि श्राद्ध पक्ष से पहले ये सूची नहीं आने वाली है. बता दें कि श्राद्ध पक्ष 14 अक्टूबर तक हैं. कमलनाथ के बयान के सामने आने के बाद से माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर तक कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है.

Loading the player...

श्राद्ध पक्ष के बाद आएगी लिस्ट

कमलनाथ ने ब्योहारी जाते हुए सतना में ये बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कुछ नहीं बचा. इनके पास जनता नहीं है. आज मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने तय कर लिया है कि इनको विदा करना है और इनको यह बात अहसास होने लगी है. कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची कब जारी करेगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि श्राद्ध (पितृपक्ष) के बाद.

ये भी पढ़ें: BJP की चौथी लिस्ट से इन मंत्रियों के नाम गायब, टिकट कटने का डर या रणनीति का हिस्सा! जानें

इतने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर लंबे समय से मंथन चल रहा है. कमलनाथ ने जानकारी देते हुए बताया था कि केद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 140 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है. यानी कि कांग्रेस बाजी मारते हुए एकसाथ 130 से 140 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई. कई लोग कांग्रेस की लिस्ट में हो रही देरी को पार्टी की रणनीति बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  राहुल बोले- MP आरएसएस-बीजेपी की लैबोरेटरी- यहां मर चुके लोगों का इलाज, आदिवासियों पर किया पेशाब

बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. वहीं बसपा ने भी तीसरी लिस्ट जारी कर कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. अब कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: BSP की लिस्ट जारी होने के बाद चर्चा में ये महिला नेता, बागियों के साथ दबंग विधायक को मिला टिकट