हरियाणा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस में क्यों हो रही है भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कमलनाथ की तुलना?
Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के अंदर बड़ी हलचल मची हुई है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तुलना अब मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ से की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Bhupendra Singh Hooda, Kamal Nath
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हरियाणा में कांग्रेस उसी तरह से चुनाव हारी है, जैसे मध्यप्रदेश में हारी थी.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कमलनाथ की तुलना बड़े पैमाने पर हो रही है.
कांग्रेस आलाकमान ने दोनों पर ही जताया था पूर्ण भरोसा, नतीजा खराब रहा.
Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के अंदर बड़ी हलचल मची हुई है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तुलना अब मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ से की जा रही है. दरअसल जो कुछ भी हरियाणा में हुआ, वहीं सब कांग्रेस के साथ मध्यप्रदेश में भी हो चुका था. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया.