दिल्ली के ऑटोरिक्शा वालों के लिए केजरीवाल की बड़ी गारंटी, लाखों का जीवन बीमा, और भी बहुत कुछ

दिल्ली सरकार ऑटो चालकों का 10 लाख रुपए तक का बीमा करवाएगी. इसके साथ ही ऑटो ड्राइवर्स की बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

arvind kejriwal
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल (File Photo)
google news

Arvind Kejriwal Guarantees to Auto Drivers: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो ड्राइवर्स के लिए राहतभरा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली सरकार ऑटो चालकों का 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा करवाएगी और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी देगी. इसके साथ ही ऑटो ड्राइवर्स की बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. ड्राइवर्स की ड्रेस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक साल में दो बार ऑटो चालकों को 2500 रुपए की भी मदद दी जाएगी.