भारत-बांग्लादेश सीमा पर 25 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, गांववालों ने घेरकर BSF को दी सूचना
दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास 25 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया. गांववालों ने संदिग्ध हालत में घूम रहे 26 लोगों के समूह को घेरा और BSF को सूचना दी. कुछ लोगों के पास भारतीय आधार कार्ड और बांग्लादेशी पहचान पत्र मिलने की बात सामने आई है. एक भारतीय नागरिक पर कथित तौर पर सीमा पार कराने में मदद करने और प्रति व्यक्ति ₹12 हजार लेने का आरोप है. मामले में BSF और पुलिस जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 25 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
गांववालों ने संदिग्धों को घेरा, BSF ने लाइन में खड़ा कर की पूछताछ
कुछ के पास भारतीय आधार कार्ड और बांग्लादेशी दस्तावेज मिलने का दावा
एक भारतीय पर हर व्यक्ति से ₹12 हजार लेकर सीमा पार कराने का आरोप
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे 25 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. इस पूरी कार्रवाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गांववालों और BSF के जवानों की मौजूदगी में पकड़े गए लोगों को एक लाइन में खड़ा कर पूछताछ करते हुए देखा जा सकता है. सुरक्षा बल उनकी पहचान, दस्तावेज और भारत में आने से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं.मामला कुशमंडी थाना क्षेत्र के लोहागंज-पंचनगर इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, 6 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे कांकिपारा कदमतला क्रॉसिंग के पास स्थानीय लोगों ने बैग लेकर घूम रहे करीब 26 लोगों के एक समूह को देखा. समूह की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उनकी पहचान और वहां मौजूद होने की वजह जानने की कोशिश की.
