जरनैल सिंह भिंडरावाले पर दिए गए कंगना रनौत के बयान के बाद पंजाब बीजेपी में बड़ी 'हलचल', आलाकमान हुआ एक्टिव

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के साथ विवादों का साया दूर हटने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब उन्होंने जरनैल सिंह भिंडरावाले को लेकर जो बयान दिया था, उसकी वजह से पंजाब बीजेपी के अंदर ही विरोध के स्वर फूट गए हैं. पंजाब बीजेपी के नेताओं ने आलाकमान तक अपनी आपत्ति को पहुंचा दिया है.

ADVERTISEMENT

'Emergency' postponed, Kangana Ranaut hopeful of release in 10 days: Sources
'Emergency' movie postponed: Sources (Photo: Movie Poster)
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कंगना की वजह से पंजाब में बीजेपी मुश्किल में आई.

point

जरनैल सिंह भिंडरावाले को लेकर कंगना ने दिया था विवादास्पद बयान.

point

कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर रोक लगाने सिख समुदाय कर रहा मांग.

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के साथ विवादों का साया दूर हटने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब उन्होंने जरनैल सिंह भिंडरावाले को लेकर जो बयान दिया था, उसकी वजह से पंजाब बीजेपी के अंदर ही विरोध के स्वर फूट गए हैं. पंजाब बीजेपी के नेताओं ने आलाकमान तक अपनी आपत्ति को पहुंचा दिया है. कंगना रनौत लगातार विवादों से घिरी हुई हैं और हर दूसरे दिन कोई नया विवाद उनके साथ जुड़ जाता है. बीजेपी ने उनको चुप रहने की नसीहत दी थी. फिलहाल वह नसीहत काम करती नहीं दिख रही है.